logo

रांची : राज्यसभा सांसद समीर उरांव पर त्रिपुरा में जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

sameer.jpg

रांची:

झारखंड के राज्यसभा सांसद और भाजपा के एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव (Sameer Oraon) पर त्रिपुरा में हमला किया गया है। हमले से उरांव बार-बार बच गए। लेकिन एक महिला सहित छह कार्यकर्ता घायल हो गये हैं।  घटना शनिवार रात खेवाई जिले के बारामुला पहाड़ी श्रृंखला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का महौल है। वहीं इस हमले का आरोप भाजपा द्वारा विपक्षी टिपरा मोथा के नेताओं पर लगाया गया है। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस के दे दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

 पार्टी की रैली में शामिल होकर लौट रहे थे राज्यसभा सांसद
राज्यसभा सांसद पर हमला उस वक्त हुआ जब वो उत्तरी त्रिपुरा में पार्टी की रैली में शामिल होकर लौट रहे थे। हमले के बाद भाजपा का आरोप है कि टिपरा मोर्चा के कार्यकर्ता ने समीर उरांव सहित अन्य नेताओं के वाहनों को सड़क पर रोका। उन पर हिंसक हमला किया। इस हमले में उनका वाहन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। भाजपा नेताओं को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को हवा में गोलियां चलानी पड़ी। इसके बाद बदमाश वहां से भागे। वहीं टिपरा मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में उन्हें अशब्द कहाय़ जब वह सड़क पर अपने नेताओं के स्वागत का इंतजार कर रहे थे।


4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
मामले की छाबनीन में जुटी पुलिस के अनुसार हमले में भाजपा नेताओं की कम से कम 4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही एक महिला सहित छह कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही